मिर्जापुर, मार्च 18 -- मिर्जापुर। साइबर ठगी से जुड़े आठ मोबाइल चोरों को पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों से चोरी के 11605 मोबाइल, आठ बाइक बरामद हुए। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने मंगलवार को पुलिस लाइन में बताया कि लालगंज पुलिस और एसओजी की टीम ने सोमवार को साइबर ठगी के गिराह से जुड़े आठ मोबाइल चोरों को तेंदुई टोल प्लाजा के पास धर दबोचा। उनके पास से डीसीएम में रखे चोरी के 11605 मोबाइल, आठ बाइक बरामद हुई हैं। जिसकी कुल कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। आरोपियों के पास से 48800 रुपये भी मिले हैं। पकड़े गए आरोपी बिहार के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी आरोपी जामताड़ा के साइबर ठग गिरोह से भी जुड़ा है।कई राज्यों से चुराते थे मोबाइलआरोपी हैदराबाद समेत अन्य राज्यों से मोबाइ...