गिरडीह, अप्रैल 10 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। जामताड़ा साइबर थाना में आरक्षी पद पर पदस्थापित गौतम कुमार के विरुद्ध शुक्रवार को बेंगाबाद थाना में लाखों रुपए ठगी का मामला दर्ज किया गया है। ग्राम पंचायत चपुवाडीह निवासी महाराज यादव ने थाना में आरक्षी के खिलाफ आवेदन दिया है। जिसके आधार पर थाना कांड संख्या 58/26 बीएनएस की धारा 316(2)/318(4) के तहत केस दर्ज किया गया है। भुक्तभोगी के आवेदन में गिरिडीह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के 8 लोगों से 39 लाख 60 हजार 500 रुपए ठगी करने का आरोप लगाया गया है। आरक्षी गौतम कुमार देवघर जिला के मधुपुर थाना के गडिया गांव के रहनेवाले हैं। वर्तमान में आरक्षी जामताड़ा के साइबर थाना में पदस्थापित हैं। भुक्तभोगी ने थाना में दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि आरक्षी गौतम कुमार से उनकी गहरी मित्रता थी। आरक्षी ने उसे विश्वास मे...