जामताड़ा, अप्रैल 2 -- बकाया मानदेय की मांग को लेकर जामताड़ा रेल साइडिंग के कर्मियों ने गुरुवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण कोयले की ढुलाई पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे साइडिंग परिसर में अव्यवस्था की स्थिति बन गई है। चितरा कोल माइंस से कोयला लेकर आने वाले डंपर साइडिंग में फंसे हुए हैं। डंपरों की लंबी कतार दुमका रोड तक पहुंच गई है, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनमें भारी नाराजगी है। कर्मचारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नए ट्रांसपोर्ट कंपनी के आने के बाद से ही मानदेय मिलना बंद हो गया है। एमजीएम और जय अंबे ट्रांसपोर्ट कंपनी के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों कंपनियों के अधिकारी ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.