जामताड़ा, अप्रैल 16 -- जिले में अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिस सेवा को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। जामताड़ा पुलिस ने डायल 112 सेवा को और प्रभावी बनाने के लिए 18 हाई-स्पीड अपाचे बाइक को विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किया है। इन बाइकों को डीसी रवि आनंद और एसपी राजकुमार मेहता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि इन बाइकों के माध्यम से पुलिस अब आपातकालीन कॉल पर पहले से अधिक तेजी से घटनास्थल पर पहुंचेगी। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में इनकी तैनाती की गई है, ताकि शहरी ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस की पहुंच तेज और प्रभावी हो सके।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डायल 112 सेवा के तहत प्राप्त किसी भी सूचना पर अब मिनटों में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इससे अपराधियों पर त्वरित नियंत्रण के सा...