जामताड़ा, दिसम्बर 12 -- जामताड़ा में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर जामताड़ा। प्रतिनिधि नालसा एवं झालसा के निर्देश पर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण और सचिव पवन कुमार के मार्गदर्शन में शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय जामताड़ा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज दिवस के अवसर पर किया गया, जिसे हर साल 12 दिसंबर को मनाया जाता है। इस कार्यक्रम के दौरान सचिव पवन कुमार ने बताया कि सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2012 में की थी। वर्ष 2017 से इसे प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है। इस दिवस का उद्देश्य सभी लोगों तक मजबूत और लचीली स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के प्रति जागरूकता फैलाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.