जामताड़ा, जून 6 -- जामताड़ा। जामताड़ा सहित राज्यभर में बस यात्रियों को जल्द ही बढ़े हुए किराये का सामना करना पड़ सकता है। झारखंड बस ऑनर एसोसिएशन ने बस किराये में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव रखा है। प्रस्ताव के तहत बसों को ऑर्डिनरी, सेमी डीलक्स और एसी डीलक्स श्रेणियों में विभाजित कर अलग-अलग किराया निर्धारित करने की योजना है। जानकारी के अनुसार पूर्व में बस किराया 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित था। फिलहाल यात्रियों से पुराने रेट चार्ट के अनुसार ही किराया वसूला जा रहा है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह और पंचानंद सिंह ने बताया कि डीजल,मोबिल,यूरिया,टायर,मोटर पार्टस,चेचिस,बॉडी निर्माण,टोल टैक्स,मोटर वाहन कर,मोटर वाहन से संबंधित कार्यो का फीस,बीमा,किश्त इत्यादि में वृद्धि हुई है। यह भी पढ़ें- गुमला में बस किराया बढ़ने ...