जामताड़ा, दिसम्बर 13 -- जामताड़ा में एसआईआर के बाद एनआरसी-सीएए सर्वे होगा : भानु प्रताप शाही जामताड़ा, प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने शनिवार को जामताड़ा स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जामताड़ा जिले में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के बाद एनआरसी एवं सीएए के तहत सर्वे कराया जाएगा। क्योंकि क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जामताड़ा ही नहीं। बल्कि पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिलों में भी बांग्लादेशियों की संख्या तेजी से बढ़ी है और कई मोहल्ले अब जमाईपाड़ा में तब्दील हो गए हैं। उन्होने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके मंत्री बनने के बाद बांग्लादेशियों...