जामताड़ा, दिसम्बर 26 -- जामताड़ा बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता शिरोमणि यादव का निधन, क्षेत्र में शोक बिंदापाथर,प्रतिनिधि। जामताड़ा बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी 78 वर्षीय शिरोमणि यादव का शुक्रवार को उनके पैतृक आवास बिंदापाथर थाना क्षेत्र के धुतला गांव में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय शिरोमणि यादव ने अपने लंबे अधिवक्ता जीवन में विधि के क्षेत्र में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। उन्होंने समाज के गरीब, कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सामाजिक जीवन में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वहीं निधन की सूचना पाकर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.