जामताड़ा, मार्च 27 -- जामताड़ा। रामनवमी पर शुक्रवार को जामताड़ा शहर के बस स्टैंड में वर्षों से बंद पड़े प्याऊ को पुनः चालू कर दिया गया। इस सुविधा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील बाउरी तथा अन्य वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में किया गया। लंबे समय से बंद इस पियाऊ के शुरू होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए इस पियाऊ को फिर से शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव जीतने के बाद से ही नगरवासी लगातार इसे चालू करने की मांग कर रहे थे। बस स्टैंड जैसे व्यस्त स्थान पर आने-जाने वाले लोगों के लिए पीने के पानी की सुविधा अत्यंत आवश्यक है, जिसे अब बहाल कर दिया गया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नगर के हर मोहल्ले और वार्ड...