जामताड़ा, मार्च 19 -- नगर पालिका निर्वाचन 2026 के तहत जामताड़ा जिला में हुए निकाय चुनाव के तहत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। बता दे की जामताड़ा जिला के दो निकाय क्षेत्र मिहिजाम नगर परिषद एवं जामताड़ा नगर पंचायत के लिए अलग-अलग स्थल पर शपथ ग्रहण समारोह तथा उपाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। मिहिजाम के लिए समाहरणालय सभागार तथा जामताड़ा नगर पंचायत के लिए एसजीएसवाई हाल का चयन किया गया था। जहां डीसी रवि आनंद ने शपथ ग्रहण करवाया और चुनावी प्रक्रिया शुरू करवाई। जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र से ज्योत्सना देवी उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.