जामताड़ा, दिसम्बर 14 -- साइबर ठगी के लिए बदनाम जामताड़ा बिखेरेगा फुलों की खुशबू - जिले में 56 हेक्टेयर में फुल की खेती की तैयारी - प्रति किसान को सरकार की ओर से 50 हजार रूपए दिए जाऐंगे - एक हेक्टेयर में कुल 3750 पौधे लगाए जाऐंगे उज्ज्वल, जामताड़ा। साइबर ठगी के लिए बदनाम जामताड़ा अब इस बदनुमा दाग से पीछा छुड़ा रहा आगे बढ़ रहा है। अब यही जामताड़ा फुलों की खेती में अपनी पहचान गढ़ने जा रहा है। जामताड़ा के खेतों में फूलों की खुशबू बिखेरने की तैयारी कृषि विभाग के द्वारा की जा रही है। इसके लिए आवश्यक पहल प्रारंभ कर दी गई हैं। कृषि विभाग जामताड़ा जिले में 56 हेक्टेयर में विभिन्न प्रकार के फूलों की खेती की तैयारी में है। राज्य बागवानी मिशन के तहत 56 हेक्टेयर में फूल की खेती होगी, जबकि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत 5 हेक्टेयर में कटिंग फूल की खेती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.