जामताड़ा, अगस्त 27 -- जामताड़ा। जामताड़ा जिला कबड्डी संघ की सामान्य निकाय बैठक सह निर्वाचन बुधवार को टॉवर चौक के समीप एक होटल में संपन्न हुआ। इसमें वर्ष 2026-30 के लिए संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया संघ के संविधान व निर्धारित नियमों के तहत संपन्न हुई। जहां डॉ डीडी भंडारी को मुख्य संरक्षक, संजय परशुरामका को चेयरमैन, मीरा मिश्रा को अध्यक्ष, सलिल कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ चंचल भंडारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और करन कुमार राउत को सचिव चुना गया।

नई कार्यकारिणी के सदस्य वहीं रामदास दयानंद, अनीश रंजन, निपेन कुमार (सचिन) व उज्ज्वल सिंह उपाध्यक्ष बनाए गए। जबकि दीपक रजक, आबिद अंसारी, प्रीति सामंता व प्रियांशु डालमिया को संयुक्त सचिव और शुभम सोलंकी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के र...