गोड्डा, जनवरी 9 -- गोड्डा। झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 19 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गोड्डा की लगातार चौथी जीत। गोड्डा ने सभी लीग मैच जीतकर अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंचकर सुपर डिविजन के लिए क्वालीफाई किया। जेएससीए अंडर-19 मुकाबले में गोड्डा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जामताड़ा को 66 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गोड्डा अंडर-19 टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 198 रन बनाए। गोड्डा की ओर से कप्तान सौरभ कुमार मांझी ने 58 गेंदों पर 45 रनों की सधी हुई पारी खेली, जबकि पियूष कुमार ने 40 गेंदों में 41 रन बनाकर टीम को मज़बूत स्कोर तक पहुंचाया। 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जामताड़ा अंडर-19 टीम 27.3 ओवरों में 132 रनों पर ऑलआउट हो गई। जामताड़ा की ओर से आर्य नारायण सिंह ने 35 गेंदों पर 50 रनों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.