जामताड़ा, मार्च 8 -- जामताड़ा कॉलेज में युवा संसद का आयोजन,लोकतांत्रिक मूल्यों पर मंथन जामताड़ा,प्रतिनिधि।जामताड़ा कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में आपातकाल के 20 वर्ष लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की महत्ता और नागरिकों की जिम्मेदारियों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में जिले भर से 69 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से नौ प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। युवा संसद के दौरान प्रतिभागियों ने आपातकाल के दौर, लोकतंत्र की मजबूती और नागरिकों की जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। प्रतिभ...