जामताड़ा, अप्रैल 10 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा जिले में इंटरमीडिएट शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है। जिले के 64 उच्च विद्यालयों को प्लस टू में अपग्रेड करने की तैयारी है, जिससे अब छात्रों को 11वीं-12वीं की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सरकार के इस फैसले से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। झारखंड सरकार के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य में इंटरमीडिएट शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत 10वीं तक संचालित उच्च विद्यालयों को प्लस टू स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा। इस योजना में जामताड़ा जिले के 64 उच्च विद्यालय शामिल किए गए हैं। विभाग ने सभी जिलों से सात दिनों के भीतर आवश्यक रिपोर्ट मांगी है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से तैयार किए जा रहे ...