बोकारो, मार्च 24 -- गोमिया। पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया को जामताड़ा जिला शिक्षा विभाग द्वारा एक रोल मॉडल स्कूल के रूप में चयनित किया गया है। झारखंड सरकार की पहल के तहत विद्यालय को शैक्षणिक एक्सपोजर कार्यक्रम के लिए मॉडल विजिट स्कूल भी नामित किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को जामताड़ा जिले के विभिन्न विद्यालयों के करीब 185 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पिट्स का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने विद्यालय परिसर का अवलोकन किया तथा यहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं व शैक्षणिक वातावरण की सराहना की। बहुउद्देशीय हॉल में एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य ने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। संजीव भट्टाचार्य, स्वीटी भाटिया व प्रियंका रंजन की गरिमामयी उपस्थिति ...