धनबाद, जून 25 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। कोयला मंत्रालय ने स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकी पर ब्रिक्स सम्मेलन का नई दिल्ली में सहभागी आयोजन किया। मौके पर कोयला गैसीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। आयोजन में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के प्रतिनिधि, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, प्रौद्योगिकी प्रदाता और रूस, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया।

सम्मेलन में प्रस्तुतियां खास बात यह है कि सम्मेलन में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने कास्ता भूमिगत कोयला गैसीकरण (यूसीजी) पायलट परियोजना की प्रगति प्रस्तुति दी। प्रोजेक्ट की प्रगति को सराहा गया। मालूम हो कि ईसीएल (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) कास्टा अंडरग्राउंड कोल गैसीफिकेशन पायलट प्रोजेक्ट, भारत की पहली ऐसी परियोजना है। झारखंड के जामताड़ा जिले...