जामताड़ा, जुलाई 18 -- जामताड़ा एसपी ने सड़क पर गिरे घायल का किया रेस्क्यू कुंडहित प्रतिनिधि। गुरुवार को बागडेहरी जाने के क्रम में जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने कोलाजोड़ा मोड़ के समीप सड़क पर अचेतावस्था में गिरे एक घायल व्यक्ति का रेस्क्यू किया और अपने साथ मौजूद पुलिसकर्मियों के माध्यम से उसे इलाज के लिए कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के राजनगर का रहने वाला 47 वर्षीय सुर्येन्दु पात्रा कुंडहित से साइकिल लेकर अपने घर राजनगर जा रहा था। इसी दौरान कोलाजोड़ा मोड़ के समीप उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह सड़क पर ही गिर गया। गिरने के क्रम में उसके सर पर गहरी चोट आई है और काफी खून बह जाने के कारण वह अचेत हो गया था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता की नजर अचेत होकर सड़क पर पड़े सुर्येन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.