जामताड़ा, दिसम्बर 24 -- डकैती की घटना के विरोध में दुकानदारों ने किया जामताड़ा बंद का ऐलान जामताड़ा, प्रतिनिधि। बुधवार की शाम जामताड़ा थाना अंतर्गत शहरी क्षेत्र अंतर्गत कायस्थपारा मोड़ स्थित बालाजी ज्वैलर्स के मालिक को हथियार बंद अपराअधियों द्वारा गोली मारे जाने की घटना का चैंबर आफ कमर्स ने निंदा किया है। साथ हीं इस घटना के विरुद्ध गुरुवार को सांकेतिक एक दीवसीय बाजार बंद रखने का आह्वान किया है। चैंबर आफ कमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल का कहना है कि जामताड़ा जिला गठन के बाद यह पहली घटना है जिसने पुलिस प्रशासन को चुनौति देने का काम किया है। जब हथियार बंद अपराअधियों ने खुलेआम दुकान में घुसकर व्यापारी को गोलियों से छलनी करने का प्रयास किया है। दुकान के मालिक अमन वर्मन की स्थिति फिलहल स्टेबल है। लेकिन इस घटना के विरोध में उन्होंने जामताड़ा के व्याप...