जामताड़ा, दिसम्बर 20 -- ठंड से जनजीवन प्रभावित, अलाव की नहीं हुई व्यवस्था कुंडहित, प्रतिनिधि। दिनोंदिन बढ़ रही ठंड से कुंडहित मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार बढ़ रही ठंड का असर लोगों की आम गतिविधियों पर देखने को मिल रहा है। तापमान की कमी के साथ-साथ बढ़ती जा रही कनकनी लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है। ठंड की वजह से बच्चों और बुजुर्गों को खासी परेशानी हो रही है। देर सुबह तक कनकनी की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं वहीं दोपहर ढलते ही ठंड की समस्या काफी बढ़ जा रही है। बीच-बीच में चल रही पछुआ हवाएं भी ठंड को बढ़ा रही है। बहरहाल पूरे क्षेत्र में ठंड की वजह से जनजीवन प्रभावित दिख रहा है। ठंड से बचने के लिए अभी तक सरकारी स्तर पर अलाव तक की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। जिससे राहगीरों को ठंड का कहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.