जामताड़ा, मार्च 17 -- जामताड़ा:जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन सम्पन्न, शिक्षा सुधार पर दिया गया जोर जामताड़ा,प्रतिनिधि।झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में मंगलवार को कंबाइंड बिल्डिंग स्थित पंचायती राज भवन के सभागार में एकदिवसीय जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के छह प्रखंडों के चयनित 28 मुखियाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन में पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी रवि आनंद, आईटीडीए निदेशक जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि एवं मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष देवीसन हांसदा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जामताड़ा की छा...