बस्ती, अप्रैल 28 -- बस्ती। जामडीह में सोमवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ रोहित पांडेय व उनके साथियों ने किया। शिविर में 21 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में जिगिना, मनहनडीह, राजेडीहा एवं माधवनगर सहित के ग्रामीणों ने भागीदारी रही। शिविर में ओपेक चिकित्सालय कैली की टीम-डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिन्हा, डॉ. स्वराज शर्मा, डॉ. जितेंद्र कनौजिया, गोविंद शुक्ल, अनिल जोगी, एलए दीप्तिधर, चंद्रिका एवं भूमिका योगदान रहा। इस दौरान आकाश, शिरीष, सर्वेश पांडेय, गौरव त्रिपाठी, रमन चौधरी, अवनीश पांडेय, अमित पांडेय, आयुष पांडेय, प्रकाश उपाध्याय, अनुराग पांडेय, प्रशांत, विजय ने रक्तदान किया। यह भी पढ़ें- जामडीह में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...