देवघर, मई 23 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार मधुपुर द्वारा युग सृजन जन शताब्दी साधना वर्ष शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रखंड क्षेत्र के जाभागुड़ी में संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने अपने घरों से दीप लाकर यज्ञ स्थल पर दीपक जलाते हुए दीप यज्ञ किया। साथ ही महायज्ञ के दौरान संगीत प्रवचन आयोजित की गई। गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि हवन यज्ञ के साथ ही विभिन्न प्रकार का संस्कार कराया गया। यज्ञ में दीक्षा संस्कार , विद्यारंभ संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार आदि कराया गया। मौके पर जिला संयोजक वरुण कुमार, शोभा बर्णवाल, रामानुज कुमार, निशा देवी, संजू बर्णवाल, सीताराम चुनियार, दुर्गा देवी, अरुण मुर्मू, मनोज राय, सुंदरी मरांडी, अजीत राय आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अखिल विश्व गायत्री ...