बरेली, सितम्बर 23 -- गैंगस्टर शेर अली जाफरी के कॉलेज खुसरो डिग्री कॉलेज में डी फार्मा में एडमिशन लेकर ठगी का शिकार हुए छात्रों पर दोहरी मार पड़ी है। लखनऊ के गाजीपुर थाने से नोटिस आने के बाद छात्रों को पता चला है कि दो साल पहले उनके खिलाफ लखनऊ में फार्मेसी काउंसिल की ओर से भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। बता दें कि खुसरो डिग्री कॉलेज से डी फार्मा करने वाले कई छात्रों ने वर्ष 2024 में फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया तो पता चला कि उन्हें दिया गया डिप्लोमा व मार्कशीट फर्जी है। इस पर बरेली में काफी हंगामा हुआ और प्रशासन द्वारा जांच कराने के बाद 369 छात्रों से 3.70 करोड़ की ठगी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें खुसरो ग्रुप के चेयरमैन शेर अली जाफरी, उसके बेटे फिरोज, प्राचार्य विश्वनाथ शर्मा और विजय शर्मा समेत अन्य को गिरफ्त...