हाजीपुर, जून 9 -- राघोपुर । संवाद सूत्र राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के जफराबाद पंचायत में आयोजित जफराबाद प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। इस मुकाबले में रामपुर टीम ने कथौलिया टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

मैच का विवरण टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कथौलिया टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। जवाब में, रामपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15.3 ओवर में मात्र 3 विकेट खोकर 186 रन बनाकर मैच जीत लिया। रामपुर के कप्तान रंजन उर्फ मोती ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 70 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। रामपुर टीम के कप्तान रंजन कुमार को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

पुरस्कार वितरण विजेता टीम रामपुर को कप, बैट, विकेट, बॉल के साथ 11,051 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। उपविजेता कथौलिया टीम को 3,...