हाजीपुर, फरवरी 17 -- हाजीपुर, एलटीएफ राघोपुर एवं रूस्तमपुर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से सोमवार के करीब दोपहर में गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर रुस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जफराबाद टोंक दियारा में संचालित 10 देशी शराब की भट्टीयों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस टीम ने करीब 52 हजार लीटर कच्चा जावा को नष्ट कर शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर जला दिया। पुलिस ने मौके से प्लास्टिक ड्रम, टिन का ड्रम अन्य सामान को नष्ट कर दिया। हालांकि पुलिस तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस को दूर से आता हुआ देख शराब तस्कर फरार हो गया। पुलिस तस्कर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। उक्त कारवाई रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष कुमार अभिषेक एवं एएलटीएफ प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में एक्साइज विभाग हाजीपुर ने की। मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मि...