नई दिल्ली, जुलाई 10 -- नई दिल्ली। जापान से लौटे 42 वर्षीय भारतीय नागरिक मोहन प्रसाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। देहरादून के अजबपुर कलां निवासी मोहन प्रसाद ने परिवार को 18 मई को भारत आने की बात कही थी, लेकिन वे घर नहीं पहुंचे। शुरुआती जांच में जापानी दूतावास से पता चला कि वे निर्धारित समय से पहले, 28 अप्रैल की रात करीब 11 बजे ही आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर पहुंच चुके थे, जिसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद है। पति के न मिलने पर पत्नी राखी पैन्यूली ने अपहरण की आशंका जताई है।मामले में पहले देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे बाद में जांच के लिए दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट थाने भेजा गया। पुलिस ने अब भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत अप...