नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सदस्यों को एशियाई खेलों के लिए सही साइज की किट का इंतजाम कर दिया गया है। भारतीय टीम जापान के खिलाफ ऐतिहासिक एकमात्र टी20 मैच में बीसीसीआई की जर्सी पहनेगी, जबकि एशियन गेम्स के लिए टीम को आधिकारिक एशियन गेम्स किट मिल मिली है। यह जानकारी युवा मामले और खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने शनिवार को एएनआई को दी। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम रविवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी से रवाना होने वाली है। यह भी पढ़ें- अजीत अगरकर ने बना लिया अपना मन, BCCI को बता दिया अपना आखिरी फैसलाएशियन गेम्स की किट मिली नागोया में अन्य भारतीय खिलाड़ियों को आवास मिलने में हो रही देरी को देखते हुए बीसीसीआई ने स्वयं होटल की व्यवस्था करने का फैसला किया है। भारतीय महिला टीम हालांकि आईओए द्वारा उपलब्ध कराए गए आवास में रह ...