रिषिकेष, जनवरी 28 -- उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति जापान की राजधानी टोक्यो में चमक बिखेरने को तैयार है। आगामी एक फरवरी को टोक्यो में होने वाले 'उत्तराखंड मात्सुरी' कार्यक्रम में उत्तराखंड के लोक गायक सौरव मैठाणी अपनी आवाज और पहाड़ी धुनों से प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ जापानी नागरिकों को भी मंत्रमुग्ध करेंगे। लोक गायक सौरव मैठाणी ने बताया कि एक फरवरी को जापान की राजधानी टोक्यो में 'उत्तराखंड मात्सुरी' कार्यक्रम उनके लिए गौरवपूर्ण क्षण होगा। इस उत्सव में उन्हें पहाड़ी धुनों की प्रस्तुति देने का मौका मिला है। जापान में पहली बार इतने बड़े स्तर पर उत्तराखंडी सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य सात समंदर पार रह रहे प्रवासियों को उनकी जड़ों से जोड़ना और वैश्विक मंच पर उत्तराखंड की पहचान को सशक्त बनाना है। उत्सव मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.