जापान में आया 7.4 का भीषण भूकंप, झूल गईं इमारतें; सुनामी का भी अलर्ट
नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- जापान में सोमवार सुबह भीषण भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 रही। जापान के मौसम विभाग (JMA) ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। इसमें तटीय क्षेत्रों के पास रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित निकालने की अपील की गई है। वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि इस प्राकृतिक आपदा को लेकर एक खास टीम गठित कर दी गई है। इससे पहले साल 2011 में जापान में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। JMA ने कहा है कि भूकंप जापान के उत्तरी हिस्से में आया है। विभाग ने कहा है कि इसके असर से सुनामी आ सकती है, जिसकी लहरें करीब 10 फीट ऊंची उठने की आशंका है। भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजकर 53 मिनट पर आया था। उत्तरी इवाते प्रान्त के प्रशांत महासागर वाले क्षेत्र में आए इस भूकंप का असर काफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.