वाराणसी, जून 7 -- वाराणसी। जापान के काकामिगाहारा में आयोजित एशिया अंडर 18 हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय पुरुष टीम ने मेजबान टीम को 4-1 से हरा दिया है। इस जीत में सीर गोवर्धनपुर के राहुल यादव ने भी गोल दागा। जीत को लेकर राहुल के घर खुशी का माहौल रहा। वहीं बड़ालालपुर क्रीड़ा संकुल में हॉकी खिलाड़ियों ने जश्न मनाया। शुक्रवार को भारत ने एशिया अंडर 18 हॉकी प्रतियोगिता में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को रौंद कर फाइनल में प्रवेश किया था। शनिवार को मेजबान जापान को 4-1 से पराजित कर खिताब जीता। इस जीत को यादगार बनाने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में हॉकी खिलाड़ियों ने जश्न मनाया। यह भी पढ़ें- खेल : भारत तीसरी बार बना एशिया का सरताज हॉकी को लहरा लहरा कर खुशी का इज़हार किया। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि...