नई दिल्ली, मार्च 27 -- घरेलू शेयर बाजार में भूचाल के बीच आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। आजाद इंजीनियरिंग के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 1600 रुपये पर पहुंच गए हैं। आजाद इंजीनियरिंग ने जापान की दिग्गज कंपनी मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज (MHI) के साथ 8 साल का कॉन्ट्रैक्ट और प्राइस एग्रीमेंट किया है। इस डील के बाद आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों में तेज उछाल आया है। यह डील गैस टर्बाइन इंजन्स के लिए कॉम्प्लेक्स हॉट-सेक्शन नोजल वैन सेगमेंट्स की सप्लाई से जुड़ी है। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी आजाद इंजीनियरिंग पर दांव लगाया। तेंदुलकर ने IPO आने से पहले इस स्मॉलकैप कंपनी में निवेश किया था। जापान की कंपनी से हुई डील के डीटेलआजाद इंजीनियरिंग ने बताया है कि उसे सिंगल-सोर्स सप्लायर के...