नई दिल्ली, मार्च 26 -- हैदराबाद की कंपनी आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड ने जापान की प्रमुख औद्योगिक कंपनी मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज(MHI) के साथ 8 साल का लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट और प्राइस एग्रीमेंट साइन किया है। इस घोषणा से पहले बुधवार को आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर Rs.1471.35 पर बंद हुए, जिसमें 3.43% की बढ़त दर्ज की गई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 1899 रुपये और 52 हफ्ते का लो 1128.40 रुपये है। अब शुक्रवार को कंपनी के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी।डील की डिटेल इस डील के तहत कंपनी गैस टर्बाइन इंजनों के लिए जटिल हॉट-सेक्शन नोजल वेन सेगमेंट की आपूर्ति करेगी। कंपनी ने बताया कि उसे इस प्रोजेक्ट के लिए सिंगल-सोर्स सप्लायर के रूप में चुना गया है। यह डील आजाद इंजीनियरिंग के लिए एक अहम बदलाव भी है, क्योंकि अब तक कंपनी मुख्य रूप से कंप्रेसर या कोल्ड-सेक्...