चाईबासा, मई 4 -- चाईबासा। जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड पश्चिमी सिंहभूम के तत्वाधान में एक दिवसीय जूनियर कलर बेल्ट एवं सीनियर ब्राउन बेल्ट की कराटे ग्रेडिंग परीक्षा 10 मई रविवार क होगी ।कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में मुख्य रूप से किहोन, काता, कुमीते एवं शारीरिक परीक्षा के साथ -साथ मौखिक परीक्षा भी ली जाएगी ।बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा को जेके एआई झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ब्लैक बेल्ट द्वारा संचालित की जाएगी। परीक्षा में सेंपाई निरंजन कुमार दास एंव सेंपाई अंशु विश्वकर्मा भी सहयोग प्रदान करेंगे। इस कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में लगभग 120 कराटेकारो विभिन्न स्कूलों से भाग लेंगे। कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में संत जेवियर कल्याण केंद्र चाईबासा, संत जेवियर बालक विद्यालय चाईबासा, राजेश्वरी एनक्लेव कराटे...