नोएडा, अगस्त 23 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 के बाद यमुना सिटी में जापानी सिटी को विकसित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सेक्टर-5ए में परियोजना के लिए भूमि खरीद जारी है। रविवार को यीडा ने गोविला गांव के किसानों की सूची जारी कर 15 दिनों में आपत्ति मांगी है। इसके बाद जमीन खरीदी जाएगी। इसी वर्ष के अंततक ही परियोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी की जा रही है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के एक अधिकारी ने बताया कि सेक्टर- 5ए में 500 एकड़ में जापानी सिटी बसाने की योजना है। जापानी सिटी में औद्योगिक, संस्थागत, आवासीय, वाणिज्यक सभी श्रेणी में गतिविधि होंगी। परियोजना को अंतिम रूप देने के लिए तेजी से भूमि खरीद चल रही है। यीडा किसानों से सीधे संवाद कर जमीन खरीदी रही है। अब तक 3,00 एकड़ भूमि क...