जापानी मॉडल पर हुई गतिविधियों में दिखा नौनिहालाों का उत्साह
उन्नाव, जुलाई 18 -- उन्नाव। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा औरास में शनिवार को नो बैग डे के तहत एलबीडी आधारित जापानी मॉडल पर गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने स्वयं गमलों व विद्यालय की चयनित दीवारों की रंगाई, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण, अनुशासन, सहयोग व उत्तरदायित्व को व्यवहार में उतारा। विद्यालय के शिक्षक प्रदीप वर्मा ने बताया कि पिछले एक साल से प्रत्येक शनिवार जापानी मॉडल पर आधारित गतिविधियां नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। इस निर्धारित दिवस पर विद्यार्थियों को पुस्तकीय अध्ययन से आगे बढ़ाकर कार्यसंस्कृति, संसाधनों के संरक्षण, समयबद्धता, स्वच्छता और सामूहिक उत्तरदायित्व का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। इस दौरान राजकुमार, आशीष और अनिकेत सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए विद्यालय के प्रति अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.