नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- नई दिल्ली। जापान के प्रमुख ऋणदाता एमयूएफजी बैंक ने बुधवार को श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (एसएफएल) में 39,618 करोड़ रुपये में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। यह निवेश भारत के वित्तीय सेवा क्षेत्र में दो देशों के बीच होने वाला अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। निदेशक मंडल ने 'तरजीही निर्गम' के माध्यम से इक्विटी शेयर आवंटित करने की मंजूरी दे दी है। तरजीही निर्गम एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कंपनी कुछ चुनिंदा निवेशकों को ही शेयर जारी करती है। एमयूएफजी बैंक ने 840.93 रुपये प्रति शेयर की दर से लगभग 47.11 करोड़ शेयर खरीदे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.