नोएडा, अप्रैल 24 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। सेक्टर-94 में बन रहे जापानी पार्क का काम तेजी से चल रहा है। इसका सिविल का 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अब उद्यान से संबंधित काम शुरू होगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सिविल के काम के तहत चारदीवारी, पाथवे, वाटर बॉडी, मुख्य प्रवेश पर हट आदि बनाने समेत कुछ और अन्य काम पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उद्यान से संबंधित काम कराने की तैयारी तेज कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 94 में बन रहे जापानी पार्क में संस्कृति के उन पहलुओं को दिखाया जाएगा, जिसमें प्राकृतिक प्रेम शांति और आध्यात्मिक जैसे गुण देखने को मिलेंगे। पार्क में जापानी झूले ड्रैगन के आकार का झूले के अलावा कई सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि यहां झरने, नदियां, द्वीप और पुल होंगे नुमा भी चीजें बनाई जाए...