वाराणसी, अगस्त 23 -- सारनाथ/वाराणसी, हिटी। बुद्ध की उपदेशस्थली सारनाथ में शनिवार को भारत-जापान के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों में एक और सशक्त कड़ी जुड़ी। जापान में यामानाशी प्रीफेक्चर प्रांत के गवर्नर कोतारो नागासाकी के नेतृत्व में 75 सदस्यों ने सारनाथ का भ्रमण किया। प्रतिनिधिमंडल में राज्यपाल की पत्नी भी शामिल थीं। अतिथियों ने धमेख स्तूप और चौखंडी स्तूप समेत बुद्ध से जुड़े सभी प्रमुख स्थलों की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक विरासत को करीब से महसूस किया। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में सारनाथ के शामिल होने के बाद जापानी प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा खास मानी जा रही है। जापानी प्रतिनिधिमंडल लखनऊ से शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे होटल ताज बस से पहुंचा। काशी की आतिथ्य परंपरा के अनुसार तिलक और माल्यार्पण से सभी का भव्य स्वागत हुआ। होटल में कुछ ...