जापानी तकनीक की बुलेट ट्रेनों के भारत में निर्माण का रास्ता साफ
नई दिल्ली, जून 5 -- अरविंद सिंह नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मेक इन इंडिया के तहत जापानी तकनीक की बुलेट ट्रेनों के भारत में निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है। रेलवे ने बी-28 की सफलता के बाद अब बी-35 बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम करना शुरू कर दिया है। इसकी अधिकतम रफ्तार 320 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। ये ट्रेनें प्रस्तावित सात नए कॉरिडोर पर चलाई जाएंगी। पहला परीक्षण मॉडल (प्रोटोटाइप) को साल 2029 की शुरुआत तक पटरी पर उतारने का लक्ष्य है।
बी-35 बुलेट ट्रेन परियोजना की शुरुआत रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे ने देश के पहले सेमी-हाई स्पीड बी-28 प्लेटफॉर्म (डिजाइन स्पीड 280 किमी प्रतिघंटा) की तकनीकी कामयाबी हासिल कर ली है। वंदे भारत के प्लेटफार्म पर बनाई जा रही इस ट्रेन को लेकर शानदार फीडबैक से उत्साहित होकर रेलवे बोर्ड ने अब तक के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.