रांची, अप्रैल 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। वन विभाग ने जापान के प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को बैठक की। इसमें झारखंड के वनों में इको रेस्टोरेशन, वन विकास, वन भूमि के संरक्षण और वनों के आसपास रहने वाले समुदायों की आजीविका को मजबूत करने के उपायों पर मंथन किया गया। अधिकारियों ने वन संरक्षण के साथ स्थानीय समुदायों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता पीसीसीएफ वन बल प्रमुख संजीव कुमार ने की। इसमें जीका परियोजना जापान के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में संजीव कुमार ने कहा कि वनवासियों, खासकर महिलाओं और आदिवासी समुदाय के लिए आजीविका संवर्धन योजनाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। मौके पर डी वेंकटेश्वर, एसआर नाटेश तथा अजिंक्य बनकर भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.