गाज़ियाबाद, मई 11 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा सेक्टर-6 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को दो दिवसीय जामानी इमर्शन कल्चरल कैंप का आयोजन हुआ। एमिटी एजुकेशनल रिसोर्स सेंटर के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैश्विक नागरिकता और भारत-जापान संबंधों को मजबूत करना रहा। कैंप में एमिटी की विभिन्न शाखाओं के कक्षा छह से आठ तक के 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। कैंप में छात्रों ने ओरिगामी, किरिगामी, जापानी सुलेख शोडो, दारुमा डॉल सज्जा और पारंपरिक चाय समारोह जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया। छात्रों ने युकाता और किमोनो जैसे पारंपरिक जापानी परिधान पहनकर जापानी संस्कृति को करीब से जाना। यह भी पढ़ें- अंग्रेजी सप्ताह के विजेता सम्मानित समापन समारोह में जापान फाउंडेशन नई दिल्ली के डायरेक्टर जनरल कोजी सात...