कोडरमा, जुलाई 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता तथा जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार की उपस्थिति में जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई), डेंगू, चिकनगुनिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि जापानी इंसेफ्लाइटिस एक विषाणुजनित रोग है, जो मुख्य रूप से क्यूलेक्स प्रजाति के मच्छरों के काटने से फैलता है। इसका संक्रमण चक्र सुअरों और जल पक्षियों के माध्यम से मच्छरों द्वारा मनुष्यों तक पहुंचता है। यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलती। विशेषज्ञों ने बताया कि जेई से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय टीकाकरण है, इसलिए बच्चों को निर्धारित समय पर जेई का टीका अवश...