जापानी इंसेफेलाइटिस से बच्चे की मौत
धनबाद, सितम्बर 27 -- तेलमच्चो निवासी रंजीत तुरी के 12 वर्षीय पुत्र कन्हैया तुरी की जापानी इंसेफेलाइटिस से हुई मौत के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम तेलमच्चो पहुंची। टीम ने परिजनों व आसपास के लोगों के स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान कुल 18 लोगों की मलेरिया जांच की गई।
विशेष सत्र और कीटनाशक छिड़काव सीएचओ मालिनी टोपनो ने बताया कि गांव में जल्द ही विशेष सत्र आयोजित कर जापानी इंसेफेलाइटिस से बचाव के लिए टीकाकरण की योजना बनाई जाएगी। इसके अलावा घर घर हेड काउंट किया जाएगा तथा गांव में कीटनाशक का छिड़काव कराया जाएगा। मच्छरों के लार्वा और बीमारी की स्थिति की जानकारी के लिए रात में सैंपल भी लिए जाएंगे।
बच्चे की गंभीर स्थिति स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि कन्हैया तुरी पिछले कुछ दिनों से बीमार था। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.