मधुबनी, जुलाई 19 -- पंडौल। पंडौल थाना क्षेत्र के बथने पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 11 में रविवार को एक घर पर कथित तौर पर पथराव और हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना का विवरण पीड़ित दीपक कुमार कुंवर ने पंडौल थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि 17 जुलाई की शाम खनगांव निवासी मनमोहन सिंह ने फोन कर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि रविवार सुबह करीब 10 बजे 22-23 लोगों का समूह उनके घर पहुंचा और जान से मारने की नीयत से ईंट- पत्थर चलाकर तोड़फोड़ की। भय के कारण वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर बंद हो गए। इसी दौरान आरोपियों ने एक राउंड हवाई फायरिंग भी की।...