फरीदाबाद, मई 28 -- पलवल, अजित कुमार। कैंप थाना अंतर्गत कुसलीपुर गांव के पास युवक ने साथियों के साथ शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद जान से मारने की नीयत से अपनी कार से कार्यालय में घुसा दी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी कि उस पर हथौड़ों से हमला हुआ है। पुलिस ने जब कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो मामले का पर्दाफाश हुआ। फुटेज में सामने आया कि युवक द्वारा कार्यालय में कार से टक्कर मारी थी और इसके बाद दूसरे पक्ष ने उसके साथ डंडों से मारपीट की थी, न कि हथौड़ों से। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, असावटा निवासी रोहित ने पुलिस को बताया कि 22 मई की रात करीब वह अपने साथियों के साथ कुसलीपुर में प्रॉपर्टी के कार्यालय में बैठा था। तभी देव नगर का रहने वाला नरेंद्र कुंडू अपनी कार ले...