बुलंदशहर, मार्च 3 -- सिकंदराबाद। गौतमबुद्धनगर के गांव पतलाखेड़ा निवासी मोंटी भाटी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह सोमवार की शाम करीब 5 अपने दोस्त के साथ सिकंदराबाद स्थित कुत्ते की कब्र के पास आया था। इसी दौरान सिकंदराबाद गुर्जर कॉलोनी निवासी कुलदीप व अंकित आए और उनके साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उनके सिर में गंभीर चोटे आई। पुलिस ने आरोपी कुलदीप और अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...