छपरा, नवम्बर 28 -- दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना पुलिस ने भरवलिया गांव में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे दो युवकों को शुक्रवार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है। गिरफ्तार युवकों में जलालपुर थाना क्षेत्र के भटकेशरी गांव निवासी अफिजुर रहमान का पुत्र अरशद अली व चंद्रिका राय का पुत्र नंदू राय शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम दो युवक बाइक से भरवलिया गांव पहुंचे और एक परिवार के सदस्यों से बदसलूकी शुरू कर दी। दोनों युवकों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि गोली मार देने की धमकी भी दी। इस दौरान अरशद अपनी कमर में अवैध हथियार रखे हुए था। सूचना मिलते ही दाउदपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते ह...