शाहजहांपुर, मई 5 -- ददरौल। थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस टीम ने मारपीट, गंभीर चोट पहुँचाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोपहर करीब 12:20 बजे लगभग मियांपुर गौटिया तिराहे से दोनों नामजद राममूर्ती पुत्र मनीराम,निवासी मियांपुर गौटिया, अवधेश पुत्र शंकर निवासी भरगवां को गिरफ्तार कर लिया गया। बीती 18 अप्रैल 2026 को ग्राम मियांपुर गौटिया निवासी मनीराम ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि अभियुक्तों ने उनके पुत्र संदीप के साथ बेरहमी से मारपीट की, उसके सिर पर गंभीर चोटें पहुँचाईं और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए तालाब में फेंक दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार शिकायत पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। य...