प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के बसीरपुर निवासी रंगलाल शर्मा ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले पंचायत के माध्यम से पड़ोसियों के बीच रास्ते और पानी की निकासी के लिए समझौता हुआ था। पड़ोसियों ने बुधवार को पानी की निकासी के स्थान पर एक फीट मिट्टी डालकर जल निकासी बंद कर दिया। साथ ही साथ बगल में बनी दीवार तोड़कर पूरी तरह से नष्ट कर दिया। पीड़ित ने जब समझौते के मुताबिक काम करने के लिए कहा तो आरोपी गाली देने लगे और बची हुई दीवार को गिरा दिया, जान से मारने की धमकी दी। रंगलाल शर्मा ने देरशाम मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने बसीरपुर गांव के आलोक कुमार, दिवाकर प्रसाद, राकेश कुमार, राजीव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...